वार्षिक समारोह में बच्चों को किया गया पुरस्कृत
वार्षिक समारोह में बच्चों को किया गया पुरस्कृत
_रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार_
पातेपुर (वैशाली) — प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी, बरडीहा में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चेयरमैन विशनदेव राय, प्रेसिडेंट राम प्रवेश राय, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल कुमार, डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मयंक शेखर, प्राचार्य सुरेंद्र रजक एवं समाजसेवी अभिषेक चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंच पर बुलाकर पुरस्कृत किया गया।
प्रेसिडेंट राम प्रवेश राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “लोगों की गुण की पूजा होती है। शिक्षा के साथ मर्यादित होना भी जरूरी है। मर्यादा के कारण ही राम ने रावण जैसे महाशक्तिशाली को परास्त किया। समाज का डर रखने वाले, अनुशासित लोग ही जीवन में आगे बढ़ते हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
