“इरफान जामियावाला ने सीएम सम्राट चौधरी को दी बधाई, बोले-बिहार विकास की नई ऊंचाई पर”
“इरफान जामियावाला ने सीएम सम्राट चौधरी को दी बधाई, बोले-बिहार विकास की नई ऊंचाई पर”
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार
पटना, 14 अप्रैल 2026: बिहार के प्रख्यात समाजसेवक, लेखक एवं राजनीतिक चिंतक इरफान जामियावाला ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजा है।
बिहार विकास मंडल की ओर से जारी संदेश में इरफान जामियावाला ने कहा, _”मगध की ऐतिहासिक धरती, पाटलिपुत्र की गौरवशाली परंपरा के उत्तराधिकारी और सम्राट अशोक के आदर्शों को आत्मसात करते हुए बिहार के यशस्वी नेतृत्वकर्ता माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई।”_
➤ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है। पाटलिपुत्र की समृद्ध विरासत और सम्राट अशोक के न्याय, शांति और जनकल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए वे राज्य को नई दिशा दे रहे हैं।
➤ इरफान जामियावाला ने कामना की कि _”आपके मार्गदर्शन में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, और हर वर्ग, हर समाज को समान अवसर एवं सम्मान प्राप्त हो।”_
➤ उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे जनसेवा के इस महान कार्य को और भी मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।
जारीकर्ता:इरफान जामियावाला, बिहार विकास मंडल
