April 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी हेल्थ चेकअप एवं मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया.

रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी हेल्थ चेकअप एवं मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया.

पटना सिटी। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी हेल्थ चेकअप एवं मेडिकल कैंप का सफल आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026 को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खेमचंद चौधरी मार्ग, पटना में किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। कैंप में डॉ. रवि प्रकाश एवं फिजियो हेल्पिंग हैंड्स टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श, ब्लड एवं बीपी जांच तथा एक्सरसाइज सेशन आयोजित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर फिजियो हेल्पिंग हैंड्स की टीम के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. शहबाज़ ए. खान, डॉ. पियूष कुमार सिन्हा,
डॉ. कुमार निसास एवं
डॉ. अमृता स्वराज शामिल थे।
इन सभी विशेषज्ञों ने लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व, सही व्यायाम पद्धति एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में रोटरी पटना सिटी सम्राट के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें
रो. अभिषेक पैट्रिक (अध्यक्ष),
रो. डॉ. आशीष गोलवारा (प्रोजेक्ट चेयर),
रो. ओम प्रकाश (सचिव) एवं
रो. बिनए लाम्बा, रो• नितिन मुकेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।
यह शिविर समाज के प्रति रोटरी क्लब की सेवा भावना एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.