एक लड़की का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर से एक लड़की का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गोरौल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अपहृत युवती के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके 17 वर्षीय नवालिंग पुत्री को गांव के ही शिव मंदिर पर खरी थी कि कुछ लोग फोन कर के उसे गोरौल बाजार में बुलाया जब शाम तक युवती घर वापस नही लौटी तो अपहृत युवती की खोबवीन उसके परिवार वालों ने शुरू कर दिया. इसी क्रम में जानकारी मिली कि वैशाली थाना अंतर्गत मदरना विशनपुर गांव निवासी विक्की कुमार और गांव के ही कवींद्र राय,रिंजु देवी के मिली भगत से उसके पुत्री का अपहरण कर शादी करने या गलत कार्य कराने के नियत से कर लिया है.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही फरार युवती को बरामद करने के लिये सघन छापेमारी की जा रही है.
