April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छात्र का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव से कोचिंग पढ़ने गए एक छात्र का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से मर्माहत छात्र की मां ने थाने में आवेदन देकर पुत्र के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

इस मामले में पातेपुर थाना क्षेत्र के भेरोखरा गांव निवासी राम नरेश भगत की पत्नी इंदु देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बीते सोमवार को उसका 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ दिनेश कुमार साइकिल से कोचिंग पढ़ने सुमेरगंज के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर नही लौटने पर काफी खोजबीन किया गया परंतु लड़के का कही अता पता नही चला। जिससे लड़के के परिजनों किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए किसी अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिए जाने को लेकर प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच कर रही है। एवं छात्र की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.