पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।
पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन।।
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
पटना: दैनिक लाइव न्यूज 24 के प्रधान संपादक सुजीत कु. चंन्द्रवंशी की अध्यक्षता में पटना के दरोगा राय पथ स्थित महाराज जरासंध भवन में पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पत्रकार एवं संगठन के उत्थान, विकास एवं मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने वाले पत्रकार राजीव रंजन पाण्डेय, बीरेंद्र कुमार, राजा कुमार साह, चंद्रदेव बरनवाल, अभिनव कुमार एवं कृष्मोहन कुमार इत्यादि कई पत्रकार को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन राजा कुमार के द्वारा किया गया।
