April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर साझा किए गए बिहार के सरकारी विद्यालयों की तस्वीरों को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने की सराहना।

 

टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर साझा किए गए बिहार के सरकारी विद्यालयों की तस्वीरों को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने की सराहना।

बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार के विभिन्न जिले के विद्यालयों में आयोजित उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधि से संबंधित तस्वीरों को विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा साझा किया जाता है। शिक्षकों के द्वारा साझा किए गए उन तस्वीरों एवं वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को टीचर्स ऑफ बिहार ने अपने ट्विटर पर बिहार के 4 जिले अररिया, पटना, भोजपुर और औरंगाबाद के सरकारी विद्यालय के तस्वीरों को साझा किया था। जिसकी सराहना शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के द्वारा किया गया। इसको लेकर शिक्षकों में काफी हर्ष व्याप्त है।
इसकी जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के प्रवक्ता अररिया जिले के शिक्षक रंजेश कुमार एवं मीडिया संयोजक पूर्वी चम्पारण के शिक्षक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े बिहार के लाखों से भी अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में बिहार के सरकारी विद्यालयों में आयोजित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधि से संबंधित तस्वीरों को साझा किया जाता हैं। जिसे टीम के सक्रिय सदस्यों में शामिल गोपालगंज जिले की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद, बांका जिले की शिक्षिका ज्योति कुमारी एवं औरंगाबाद जिले की शिक्षिका मृदुला सिन्हा एवं भागलपुर जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी के द्वारा उत्कृष्ट तस्वीरों एवं वीडियो को चिन्हित किया जाता है। चिन्हित तस्वीरों को “फोटो ऑफ द डे” एवं चिन्हित वीडियो को “वीडियो ऑफ द डे” के नाम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाता है। जिसे राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सराहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.