April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गंगा नदी में नाव डूबने से एक मजदूर की डूबकर मौत –

गंगा नदी में नाव डूबने से एक मजदूर की डूबकर मौत —

नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के हसनपुर घाट के पास रविवार को दियरा से गेहूं की कटनी कर लगभग एक दर्जन मजदूर गंगा नदी में नाव पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था इसी बीच तेज पछुआ हवा बहने के कारण नाव बीच गंगा नदी में पलट गया जिसमे एक मजदूर नदी में डूब गया।इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बाकी के मजदूरों ने नदी में तैरते हुए अपनी जान बचाई। वही इस घटना में नाव पर सवार एक मजदूर महमूद चक निवासी स्वर्गीय किशुन राय के 40 वर्षीय पुत्र अजय राय की डूब जाने की खबर मिल रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नयागांव पुलिस पहुंच गई।वहीं इस घटना के बाद रसूलपुर पंचायत के महमूद चक गांव के सैकड़ों लोग नदी घाट पर पहुंचे। डूबे हुए के परिजनो के रोने चिल्लाने से वहां कोहराम मच गया।इस घटना के बाद पुलिस डूबे व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं राजद नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने सोनपुर सीओ एवं एसडीओ से मृतक के परिजनों को आपदा में मिलने वाली परिवारिक लाभ देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.