24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
निकली कलशयात्रा
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के गद्दोपुर स्थित केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 501 महिलाएं व लड़कियां माथे पर गंगाजल से भरे कलश लेकर नगर भ्रमण किया। इस यात्रा को लेकर यहां भक्ति प्रवाण पर रही।
श्रद्धालु महिलाएं व लड़कियां यज्ञ स्थल से कलश लेकर महुआ पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद महादेव मंदिर पर पहुंची। जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में मंत्रोचार के बीच भरा। यहां से श्रद्धालु महिलाएं जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए।
यात्रा में बैंड, आर्केस्ट्रा, घोड़े आदि भी चल रहे थे। श्रद्धालु महिलाओं के अलावा काफी संख्या में पुरुष और बच्चे भी साथ में चल रहे थे। श्रद्धालुओं को सेवा के लिए जगह-जगह लोग तत्पर थे। कलशधारी को रास्ते में कोई पानी पिला रहा था तो कोई सड़क बहार कर सफाई करने में लगा था। कोई पैर जलने से बचने के लिए सड़क पर पानी पटा रहा था। तो कोई अन्य कार्ड में लगा था। छह किलोमीटर की यात्रा तय कर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे जहां कलश को विधिवत स्थापित किया गया। यहां सोमवार को 24 घंटे का रामधुन जाप शुरू होगा।
वहीं मिर्जानगर में सेवानिवृत्त शिक्षक अभिनाथ सिंह द्वारा आयोजित अष्टयाम यज्ञ के समापन पर विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया। इस विवाह कीर्तन में गायक द्वारा झांकी पूर्वक जब राम विवाह को प्रस्तुत किया गया तो लोग देखने के लिए उमड़ परे। कार्यक्रम में अंत अंत तक लोग जमे रहे। यहां यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति परवान पर रहा। वहीं अन्य जगहों पर भी अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया।।
