April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विशेष ग्रामसभा लगाकर लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

विशेष ग्रामसभा लगाकर लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
महुआ के गौसपुर चकमजाहिद और पहाड़पुर पंचायत में ग्राम सभा में उमड़े लोग
महुआ, नवनीत कुमार
आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार को महुआ के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां गौसपुर चकमजाहिद और पहाड़पुर पंचायत में ग्राम सभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि ग्राम सभा में सरकारी कर्मियों और पदाधिकारियों की कमी दिखी।
सरकार के निर्देशानुसार यहां गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के सूरतपुर स्थित काली स्थान के पास विशेष ग्रामसभा लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां मुखिया स्मिता कुमारी ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं को बताया। उन्होंने लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से पंचायत विकास में सहयोग करने की अपील की। मौके पर उपस्थित मुखिया पति सह मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर ने भी पंचायत में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और लोगों से विकास में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि आम जनों के सहयोग से ही पंचायत का विकास संभव है। हालांकि यहां सरकारी कर्मियों की अनुपस्थिति दिखी। उधर विशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत में मुखिया संजीत कुमार के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को पंचायत में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत में विभिन्न योजनाएं पर काम चल रही है। यहां ग्राम सभा में भीड़ उमड़ी। उक्त दोनों पंचायतों में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुनाया गया। बताया गया कि देश विकास की ओर अग्रसर है और इस विकास में पंचायतों का सहयोग अपेक्षित है। हालांकि यहां की स्थिति पंचायत में कोई पदाधिकारी ग्राम सभा में नहीं दिखे। कर्मियों की भी अनुपस्थिति रही। इस ग्राम सभा में पदाधिकारियों के अलावा पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, विभिन्न विभाग के कर्मियों आदि तो रहना था। कई पंचायतों में ग्राम सभा के नाम पर खानापूर्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.