April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के वैशाली जिला कोषाध्यक्ष जाहिद वारसी के द्वारा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के वैशाली जिला कोषाध्यक्ष जाहिद वारसी के द्वारा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन। जिस में मुख्यरूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी उपस्थित हुए
बिहार,वैशाली: पवित्र महीना रमजान में 29 रमजानुल मुबारक को, हजरत शैयद गुलाम रसुल साह वारसी के मजार सरीफ कैम्पस में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण संगठन के वैशाली जिला कोषाध्यक्ष जाहिद वारसी के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें हिन्दू मुस्लिम एक साथ बैठकर इफ्तार किया ,और गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। इस मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष ने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आप लोग शांतिपूर्ण तरीके से खुशी खुशी ईद का पर्व मनाएं । वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि हम लोग मिलजुल कर पर्व मनाते हैं, और मनाते रहेंगे। हम लोगों के अंदर किसी तरह का कोई भेद भाव नही है और नहीं रहेगा । इस मौके पर उपस्थित नजर आए गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय , मोहम्मद नसीम रब्बानी, डॉ सतनारायण पासवान, , राजेश पंडित, संजय कुमार, इरशाद अहमद, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अंसार अहमद , फ़ैज़ वारिस, मोहम्मद जमाल, पत्रकार शैलेन्द्र पांडेय , पत्रकार सुधीर झा, पत्रकार रंजीत झा , पत्रकार मुकेश कुमार, पत्रकार रामनाथ विद्रोही, मनोज कुमार, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नौशाद, प्रियंका कुमारी, के अलावा अन्य दर्जनों लोग उपस्थित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.