April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डांटा कर्मियों को बकाया राशि भुगतान में देरी: आक्रोश

डांटा कर्मियों को बकाया राशि भुगतान में देरी: आक्रोश
विपरीत परिस्थितियों में भी डाटा कर्मियों ने कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान में दी भी ड्यूटी,
महुआ अस्पताल के 69 डाटा कर्मियों के साढे छह लाख का बकाया
महुआ  ((नवनीत कुमा)) विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा को देखते हुए डाटा कर्मियों ने कोरोना से रोकथाम को लेकर अपनी ड्यूटी निभाई और टीकाकरण अभियान को सफल बनाया। जबकि उन्हें मजदूरी का भुगतान लंबे समय बीत जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। इससे उनमें निराशा है और आक्रोश भी।
यहां डाटा कर्मियों ने बताया कि वे लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र की शक्ति को लेकर कोरोना निवारण टीकाकरण में योगदान दिया। उनके सफल योगदान से यह टीकाकरण सफलता की राह पर गई। जबकि उन्हें मजदूरी का भुगतान लंबे समय बीतने के बाद भी नहीं किया गया। वह लोग पूरे तन मन से अपनी ड्यूटी को निभाया और राष्ट्रभक्ति कायम की। इसके लिए उन्हें मामूली मजदूरी मी अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बार बार कहने के बावजूद अस्पताल प्रशासन उनके मजदूरी भुगतान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। डाटा कर्मियों ने बताया कि अगर उनकी मजदूरी का भुगतान अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता है तो वेलोग धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। यहां कोरोना निवारण टीकाकरण के लिए 114 डाटा कर्मियों को रखा गया था। जिसमें 45 की मजदूरी भुगतान कर दी गई है। जबकि 69 कर्मियों का बकाया मजदूरी भुगतान के लिए अस्पताल प्रशासन सजग नहीं हो रहा है। इधर समाजसेवियों का भी कहना है कि विपरीत परिस्थिति में डाटा अपरेटरो ने सजगता के साथ कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सफल योगदान दिया है। उनकी मजदूरी का भुगतान समय से हो जाना चाहिए। लोगों ने यह भी बताया कि एक तो उन्हें मामूली मजदूरी दी जा रही है वह भी बकाया होना ठीक नहीं।
कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक:-
टीकाकरण अभियान में 114 डाटा कर्मियों को लगाया गया था। उनके कुल मजदूरी 23,10,924 में 16,58,207 का भुगतान हो चुका है। 69 डाटा कर्मियों का 6,52,717 रुपए का बकाया है। मांग पत्र जिला को भेजा गया है। जिला कार्यालय के निर्देश के साथ ही बकाया राशि के भुगतान डाटा कर्मियों के बैंक खातों पर कर दी जाएगी।
प्रकाश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक, महुआ पीएचसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.