April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनंट के तैल चित्र पर माल्यार्पण और संगोष्टी कर मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

*रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनंट के तैल चित्र पर माल्यार्पण और संगोष्टी कर मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस*

छपरा:-रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूनंट के जन्मदिवस को पूरे देश भर में रेड क्रॉस डे मनाया गया. इस अवसर पर छपरा शहर स्थित श्रीरामकृष्ण परमहंस आश्रम के सभागार में दीप प्रज्वलन के बाद उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व पर चर्चा की गई. मौके पर उद्घाटन कर्ता अतिदेवानंद महाराज के द्वारा
कहा गया कि रेड क्रॉस सोसाइटी विश्व की मान्यता प्राप्त श्रेष्ठतम अंतर्राष्ट्रीय संस्था है. उनके जन्मदिन को रेड क्रॉस सोसाइटी डे के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर रेड क्रॉस के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

वही संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी विश्व की मान्यता प्राप्त श्रेष्ठतम अंतर्राष्ट्रीय संस्था है. इसका उद्भव मानव इतिहास की अद्भुत घटना है.वही संस्था के आजीवन सदस्य डॉ० सहजाद आलम ने बताया कि वर्ष 1859 में स्विस व्यापारी जीन हेनरी डूनंट युद्ध के दृश्य से मर्माहत होकर घायलों की सेवा में लग गए. इस प्रकार रेड क्रॉस सोसाइटी की नींव पड़ी. उनके जन्मदिन 8 मई को हर वर्ष “रेड क्रॉस दिवस” के रूप में संसार के सभी देशों में मनाया जाता है.धन्यबाद ज्ञापन संस्था के आजीवन सदस्य अमरेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सदस्य पॉल इस्माइल, नदीम अंसारी, संजीव चौधरी,आदित्य अग्रवाल, राजेश डाबर,रोटी बैंक से रविशंकर उपाध्याय,स्काउट गाइड से उमाशंकर गिरि, युवा रेड क्रॉस सचिव अमन राज,सदस्य अमन सिंह,भुनेश्वर,अभिमन्यु,प्रणव,अनूप, दीपू,विकास, रिंकू,सुमित, चंदन,रितिका,शिवानी,आरती, नंदनी के साथ रेड क्रॉस के समस्त कर्मचारी गण और युवा रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.