सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
NR INDIA NEWS
छपरा, 17 अप्रैल 2026: सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा में आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य और गरिमामय वातावरण में हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांत, अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
➤ मुख्य अतिथि का संबोधन: जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड सारण श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।
➤ विशिष्ट अतिथि का वक्तव्य: उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड सारण सह चेयरमैन सीपीएस ग्रुप डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर छात्रों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
➤ स्काउटिंग जीवन की कला: जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमन राज ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशलों को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।
➤ शिविर संचालन: शिविर प्रधान के रूप में श्री प्रमोद कुमार सिंह एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर, प्रणव सिंह एडवांस स्काउट मास्टर, श्रीमती शारदा शर्मा एडवांस स्काउट मास्टर एवं सुनीता मिश्रा अवध उच्च विद्यालय चैनपुर चरहियारा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
➤ शिविर सहायक: अर्चना सिन्हा उच्च माध्यमिक विद्यालय अमनौर कल्याण, आलोक राज मध्य विद्यालय दुर्गटोला एवं आशुतोष कुमार बेसिक स्काउट मास्टर सक्रिय रूप से योगदान देते रहे।
➤ प्रशिक्षण गतिविधियां: प्रतिभागियों को गांठ-बंधन, प्राथमिक उपचार, ध्वज शिष्टाचार, खेल-कूद एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
➤ उपस्थिति: समारोह में विद्यालय परिवार, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
