महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया दलित बस्ती के पास हुई घटना
महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया दलित बस्ती के पास हुई घटना
महुआ, । कार के सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोग आनन फानन में इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मंगलवार की अहले सुबह महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया दलित बस्ती के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को कार से सीधी टक्कर हो गई। इस चक्कर में बाइक कार के अंदर घुस गई और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। बताया गया कि बाइक पर 3 व्यक्ति सवार थे। कार चालक द्वारा अचानक गाड़ी को मोड़ देने के कारण बाइक चालक असंतुलित होते हुए कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक कार के अंदर घुस गई। घायल बाइक सवार पातेपुर थाने के मौदह का रहने वाला बताया गया है। घटना के बाद पुलिस भी पहुंची। इधर बाइक सवार के परिजन और कार वाले के लोग भी पहुंचे और दोनों में आपसी समझौता हुआ। लोगों ने बताया कि सुबह के समय चालक को झपकी आ जाने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है।
