April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समाजसेवी के माता की निधन से क्षेत्र में शोक की लहर.

समाजसेवी के माता की निधन से क्षेत्र में शोक की लहर.

रिपोर्ट- अमरेश कुमार महुआ.

महुआ प्रखण्ड क्षेत्र के धरा पर कुछ लोग ऐसे होते है जो जीते जी अपने विचार , स्वभाव एवं कर्मों से सबके दिलो में घर कर जाते है। तथा ऐसा अमित छाप छोड़ जाते है कि जो लोगो के लिए एक नजीर बन जाता है तथा इतिहास भी उन्हें स्वर्ण अक्षरों में स्थान देता है। ऐसे ही एक समाजसेवी की मौत पर गांव सहित पूरा इलाका रोया है.ये वृद्ध समाजसेवी कोई और नहीं बल्कि महुआ प्रखण्ड क्षेत्र के रूसुलपुर मोवारक गांव के निवासी समाज सेवी ब्रहानंद राय जी के माता समलीया देवी जी थी।समलीया देवी जी का निधन 85 वर्ष की अवस्था में शनिवार की सुबह हो गई।बताते चले की पटना के निजि हॉस्पिटल में लंबे समय से इलाज चल रहा था।पैतृक अवास पर ह्रदय गति रुकने से उनकी निधन हो गया , जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सैंकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों सहित नागरिकों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया.परिजनों सहित नागरिकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. देर शाम को उनके पुत्र समाजसेवी ब्रह्म नंद राय ने हाजीपुर कोनहरा गंगा घाट पर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मुखीया पति संतोष यादव, मांउट फोर्ड एकेडमी निर्देशक राजीव यादव, मुखीया विजय पासवान, पंकज कुमार शिक्षक, संजीत कुमार शिक्षक,राजेन्द्र राय, शिवनंदन राय, गुन्जेश्वर राय, संजीव कुमार, विजय राय, भोला राय, महेंद्र राय,यूवा नेता सुवोध यादव, रजनीश कुमार शिक्षक
सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.