सेविका सहायिका चयन को लेकर महुआ में मेघा सूची जारी 2018 में प्रकाशित सेविका सहायिका की चयन को लेकर औपबंधिक मेघा सूची का किया गया प्रकाशन
सेविका सहायिका चयन को लेकर महुआ में मेघा सूची जारी
2018 में प्रकाशित सेविका सहायिका की चयन को लेकर औपबंधिक मेघा सूची का किया गया प्रकाशन
17 से लेकर 23 मई तक किया जा सकता है दावा और आपत्ति, 60 पदों के विरुद्ध मेघा सूची का किया गया प्रकाशन
महुआ, नवनीत कुमार
वर्ष 2018 में प्रकाशित सेविका सहायिका की चयन को लेकर औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन यहां बाल विकास परियोजना कार्यालय से कर दिया गया। इसकी मेघा सूची सीडीपीओ कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पर लगा दी गई है। इस चयन प्रक्रिया को लेकर दावा और आपत्ति 17 से लेकर 23 मई तक किया जा सकता है। मेघा सूची जारी से लेकर ग्रामसभा तक पारदर्शिता बढ़ती जाएगी।
जानकारी देते हुए सीडीपीओ अनिता जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रकाशित सेविका सहायिका चयन का औपबंधिक मेघा सूची जारी कर दी गई है। यहां 68 पदों के लिए चयन प्रक्रिया होनी है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि शहरी क्षेत्र शेरपुर छतवारा में 04, मंगुराही में 01, सिंहराय में 01 सहित छह पद पर अभी चयन प्रक्रिया नहीं होनी है। उधर लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत में 01 और हसनपुर ओस्ती में 01 पद पर पूर्व मे चयन किया जा चुका है। जिसके कारण यहां कुल 60 पदों के विरुद्ध औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके लिए 17 से लेकर 23 मई तक आपत्ति और दवा निराकरण की तय की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां भी जिन्हें किसी प्रकार की आपत्ति या दावा है उसे वे बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आवेदन से कर सकते हैं। औपबंधित मेघा सूची का प्रकाशन कर उसे पारदर्शिता के लिए कार्यालय की दीवार पर चिपका दी गई है। सीडीपीओ अनिता जायसवाल ने बताया कि यहां मेघा सूची प्रकाशन से लेकर ग्राम सभा में चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के बीच की जाएगी।
