April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीरादेई में रामजानकी पथ निर्माण को ले भूमि का किया गया जांच 

जीरादेई में रामजानकी पथ निर्माण को ले भूमि का किया गया जांच

 


जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के तीन राजस्व गांवों में रामजानकी पथ निर्माण को ले भूमि का जांच किया गया । जिला भूअर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सिवान अंचल के सभी गांवों में जांच किया गया है । जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के तीन राजस्व गांव क्रमशः राजाराम ठेपहा ,तीतिरा व पुखडेरा में भूमि के वर्गीकरण का जांच आरम्भ है ।उन्होंने बताया कि इसमें यह देखा जा रहा है कि कौन आवासीय भूमि है व कौन गैर आवासीय व भीट ।डिस्ट्रिक्ट सबरजिस्ट्रार तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि राम जानकी मुख़्य मार्ग फोर लाइन अधिकृत हुआ है जो जिले के सिवान से मेहरौना तक अधिकृत है।अधिकृत मुख्य मार्ग में कई आवासीय तथा गैर आवासीय भूमि शामिल है। इन सभी को वर्गीकरण करने के उद्देश्य से जांच किया जा रहा है। जिसके आधार पर भूमि दाताओं को मुवावजा दिया जाएगा। रामजानकी पथ को मैरवा से सिवान के रास्ते जाने को लेकर शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुरातन काल से यह सड़क चलते आ रहा है जो आज अपने अमिट अस्तित्व में आकर भगवान श्रीराम व मां जानकी को इस रास्ते से जाने की याद को ताजा करता है वही बौद्ध काल के सिवान का ककुत्था नदी (दाहा )व हिरण्यवती नदी (सोना ) से इस रास्ते को गुजरना यह स्पष्ट करता है कि भगवान बुद्ध के पवित्र चरण से भी यह सड़क शुद्ध हुई है ।उन्होंने बताया कि यह मार्ग पूजनीय व दर्शनीय है । वही जांच टीम में जीरादेई राजस्व अधिकारी मुकेश कुमार आदि शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.