April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

घटनाओं को लेकर पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल

घटनाओं को लेकर पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल
महुआ। बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर लोग पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। महुआ हाजीपुर सड़क पर सराय थाना अंतर्गत पयाढ सुंदर नगर के पास किराना दुकानदार सह उप मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे की बताई गई है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की सघन गश्ती होती तो हत्यारी की मंसूबे इतने बुलंद नहीं होते। पुलिस की गस्ती में कमी होने कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ी है।
यहां सुंदर नगर में धनराज पंचायत के उप मुखिया प्रियंका देवी के पति और रानीपोखर में किराना दुकान चला रहे जितेंद्र साह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने शनिवार को साढे 5 घंटे तक एसएच 49 को जाम किया था। महुआ से हाजीपुर तक 21 किलोमीटर की दूरी में यह सड़क चार स्थानों के हिफाजत में आती है। महुआ से पानापुर तक और बिलंदपुर, लक्ष्मीपुर बखरी से लेकर बदनपुर मिल्की तक महुआ की पुलिस गश्त करती है। जबकि पताढ, सुंदरनगर, रानीपोखर से लेकर ताल गहरा तक सराय और मिल्की नैनहा से लेकर हाजीपुर तक सदर थाने के पुलिस गस्ती करती है। इधर बेलकुंडा तक राजापाकर की पुलिस भी पहुंचती है। चार थाना के जिम्में यह सड़क होने के बावजूद अपराधियों के मंसूबे इतने बुलंद है कि सड़क चलते दुकानदार को गोली मार दी। उधर शनिवार की रात 9:30 बजे महुआ देसरी सड़क पर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास गल्ला दुकान पर चढ़कर अपराधियों ने गोलीबारी की और फायरिंग करते हुए आसानी से निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.