May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम ने किया लालगंज बसंता घाट का निरीक्षण

डीएम ने किया लालगंज बसंता घाट का निरीक्षण
हाजीपुर: डीएम वैशाली यशपाल मीणा ने लालगंज प्रखंड के वलुआ वसंता, वलहा वसंता में तिरहुत तटबंध पर हो रहे कटाव निरोधक काम का निरीक्षण किया और गंडक परियोजना के कार्यपालक अभियंता एम एल गुप्ता को आवश्यक निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता ने गंडक नदी की धारा को तटबंध से दूर बहने के हो रहे कार्यों और सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया। शुक्रवार की शाम को डीएम ने जफराबाद में तिरहुत तटबंध पर बने सुलूईस गेट और घघरा नहर के रिंग बांध का निरीक्षण किया था। घाघरा नहर का रिंग बांध वर्ष 2021 में टूट गया था और उससे लालगंज में आई बाढ़ से लोगों को करोड़ो रुपये की क्षति हुई थी।उन्होंने सुलूईस गेट उठवा कर देखा। साथ ही घाघरा नहर से गंडक नदी के तट तक जाकर जल निकासी की उपायों को देखा था । इस मौके पर हिमांशु शुक्ला एवम अन्य ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र खंजाहाचक की बदहाली से अवगत कराया था और कहा कि यह छः बेड का अस्पताल हैं। पर यहां न कोई व्यवस्था हैं और न कोई चिकित्सक आता हैं। उन्होंने वहा चिकित्सक पदस्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत के मुखिया पति लखिन्दर राय को मनरेगा के तहत घाघरा नहर का जलकुम्भी हटाने, उड़ाही कराने का निर्देश दिया।विदित हो कि वर्ष 2021 के 31 अगस्त को जफराबाद में घाघरा नहर का रिंग बांध टूट गया था। जिससे लालगंज प्रखंड के कई प्रखंडो सहित लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में बाढ़ आ गया था। सैकड़ो दुकानों और हजारों घरों में बाढ का पानी घुस गया था। खरीफ फसले बर्बाद हो गईं। अगरपुर, सलाहपुर, सिरसा चंदबारा , पुरैनिया चौर में अबतक बाढ़ का पानी सूखा नहीं हैं। बाढ़ के कारण लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में व्यवसायियों सहित आम जनता को करोड़ो की क्षति हुई थी।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.