May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा विधायक ने अपने आवास परिसर में जानता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्यायों से रु बरु हुए ।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने अपने आवास परिसर में जानता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्यायों से रु बरु हुए । विधायक के जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित आए विधायक के समक्ष लोगों ने दाखिल खारिज एवं भूमि विवाद से संबंधित समस्या सबसे ज्यादा रखा। इसके साथ ही आय आवासीय जाति सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशन किराशन, प्रधानमंत्री आवास, आदि के मामले भी जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने विधायक के समक्ष रखा। प्रखंड क्षेत्र में नल जल योजना में भारी अनियमितता की शिकायत भी लोगों ने विधायक के समक्ष रखा विधायक श्री पासवान जनता की समस्या बारी बारी से सुनकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से फोन पर बात कर जनता की समस्याओं को अभिलंब निपटारा करने को कहा। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता को छोटी मोटी समस्याओं के लिए इधर उधर भटकना न पड़े इसे लेकर प्रत्येक रविवार को वे जनता दरबार का आयोजन कर जनता से सीधा रूबरू होते हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी से बात कर अभिलंब समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर मुंशी लाल सिंह, मनोज सिंह, चमन कुमार ,रमेश पासवान, इंद्रजीत सिंह, धनेश मिश्रा, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.