April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महान समाजवादी नेता रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देकर प्रशांत किशोर ने शंखनाद की जन सुराज यात्रा

महान समाजवादी नेता रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देकर प्रशांत किशोर ने शंखनाद की जन सुराज यात्रा। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।हाजीपुर वैशाली चर्चित राजनीतिक नीतिकार प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री व महान समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक निवास पहुंच, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की। प्रशांत किशोर महनार के पानापुर पहेमी गांव में रघुवंश प्रसाद सिंह के घर पहुंच कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया ।इसमें कई मुखिया, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख शामिल थे। मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया और उनसे जन सुराज की सोच पर चर्चा की। लोगों ने जलजमाव जैसे स्थानीय मुद्दों से भी अवगत कराया।
वहां से प्रशांत किशोर महनार के बसंतपुर गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया और जन सुराज की सोच से अवगत कराया। उत्साहित छात्र-छात्राओं ने भी प्रशांत किशोर का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। कई छात्रों ने उनसे जन सुराज और बिहार की समस्या को लेकर सवाल भी पूछे। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमर कुमार सिंह ने किया। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चैनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष जसवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अन्य दिव्यांग जनों और ग्रामीणों ने प्रशांत किशोर का स्वागत किया। प्रशांत ने उनको जन सुराज की सोच से बिहार को विकसित राज्यों के बराबर खड़ा करने की परिकल्पना को विस्तार से समझाया । बता दें प्रशांत किशोर वैशाली के 4 दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का पहला दिन है। अगले 3 दिन दिन वो अन्य प्रखंडों और गांवों में जा कर समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे और उनको जन सुराज की सोच से अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.