शाह अज़ीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस पर मेघावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया
शाह अज़ीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस पर मेघावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया
पटना (मंजर सुलेमान)
पेड़-पौधों की हरियाली से मन का तनाव दूर होता है, और दिमाग को शांति मिलती है। पर्यावरण से ही हमारे अनेक प्रकार की बीमारी भी दूर होती है। पर्यावरण मनुष्य, पशुओं और अन्य जीव चीजों को बढ़ाने और विकास होने में मदद करती है। मनुष्य भी पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसको नष्ट करना जीवन समाप्त करना है ये बातें जनाब इरशाद अली आज़ाद ने शाह अज़ीमाबाद वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस पर मेघावी छात्र प्रमाण पत्र व सम्मान समाहरोह मे कही संस्था द्वारा 105 छात्र छात्राओं कों मैडल सर्टिफिकेट और प्रमाण पत्र के साथ साथ पौधा भी दिया गया। विशिष्ट अतिथी समाज सेवी शशी शेखर रस्तोगी ने कहा के कई लोग पौधे तो लगा देते है लेकिन उसकी सेवा करना ज़ादा ज़रूरी है अगर हमको अपने भविष्य कों स्वस्थ रखना है तो पेर लगाना परे गा। कार्यक्रम मे 10 समाजसेवी कों पर्यावरण मित्र अवार्ड से भी नवाज़ा गया जिसमे जनाब मंज़र सुलेमान, पंकज किशोर सिंह,डॉ अमित चंद्रा,अरशद अली, नौशाद आलम,शब्बार अली , फ़ैयाज़ हैदर, श्रीमती रीता रस्तोगी, श्रीमती उषा पोद्दार, सुनीता शर्मा, रवि कुमार कार्यक्रम की शुरआत गणेश वंदना से हुई और शाह अज़ीम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया संचालन मो यूनुस ने किया। कार्यकम मे मो अफरीदी, मो सादिक, साबिर, समी, शहेलाम, ताबिश, अंजुम खातून, रुखसार खातून,समीर, उज़्मा, लक्ष्य, आदि सक्रिय रहे। अतिथियों का स्वागत मो अनवर ने अंग वस्त्र दे कर किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आदित्य कुमार ने की।
