April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के डभैच पंचायत में मंगलवार को राजद का सदस्यता अभियान चलाया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर की पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के डभैच पंचायत में मंगलवार को राजद का सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पुर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने कहा की राजद एटुजेड की पार्टी है। राजद का सदस्यता ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुक हैं सभी समुदाय के लोग राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दिशानिर्देश एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नृततव में पार्टी सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर और सशक्त एवं मजबूत हो गई है। उन्होंने ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शुबे की सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपा रही है जब की लोग गरीबी एवं भुखमरी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं जो सरकार को दिखाई ही नहीं दे रहा है। इस अवसर पर सरस्वती देवी, मोहम्मद शादाब, रामचंद्र चौधरी, बब्लू चौधरी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.