May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पीएचसी में 215 गर्भवतियों को पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत की गई जांच

महुआ पीएचसी में 215 गर्भवतियों को पीएम मातृत्व लाभ योजना के तहत की गई जांच
महुआ, नवनीत कुमार
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत गुरुवार को यहां पीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए गर्भतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी भीड़ के कारण अस्पताल परिसर अस्त व्यस्त बना रहा। इस उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बावजूद यहां 215 गर्भतियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार व बीसीएम आफताब आलम ने पूरी सक्रियता से गर्भवती ओं का स्वास्थ्य जांच कराने में लगे रहे। यहां उनके वजन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिन, प्रोटीन, सिफलिस, हिमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी आदि की जांच की गई। यहां डॉ अर्पना सिंह व डॉ मंदाकिनी के द्वारा स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण गर्भतियों को भारी परेशानी आई। धूप और गर्मी से बचने के लिए वे पेड़ की छांव तलाशते रहे।
खून की कमी के साथ ब्लड प्रेशर की मिली समस्या
गर्भवतियों में खून की कमी के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई। उन्हें इस अवस्था में विशेष खानपान पर विशेष ध्यान देने को बताया गया। यहां गर्भवतियों की जांच कर रही डॉ मंदाकिनी ने बताया कि सबसे ज्यादा खून की कमी और ब्लड प्रेशर की समस्या से गर्भवतियां जूझ रही हैं। इस अवस्था में खानपान पर ध्यान नहीं देने के कारण ऐसा होता है। इस परिस्थिति में उन्हें पौष्टिक आहार में फल, हरी सब्जी, अंकुरित चना, गुड़, मांस, मछली, अंडा, दलिया आदि लेने को बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि माताएं स्वस्थ होंगी तो पेट में पलने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। डॉ मंदाकिनी ने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं इस अवस्था में अपने ऊपर ध्यान नहीं देती हैं। जिसके कारण शिशु कुपोषण के शिकार होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर बच्चियों में आयरन हिमोग्लोबिन की भी कमी पाई गई। इस अवस्था में उन्हें हर महीने स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कहा गया।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.