डॉक्टरेट की उपाधि मिलने व म्यूजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से जादूगर विनोद का हुआ अभिनंदन
डॉक्टरेट की उपाधि मिलने व म्यूजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से जादूगर विनोद का हुआ अभिनंदन
कन्हौली में एक शिक्षण संस्थान पर समारोह के दौरान पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
महुआ, नवनीत कुमार
विज्ञान के कारनामे को दिखाते हुए जादूगर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले आंख विहीन प्रो विनोद पटेल को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने और मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उनका अभिनंदन किया गया। यह अभिनंदन समारोह गुरुवार को महुआ के कन्हौली उन्ताहा स्थित एक शिक्षण संस्थान पर आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कहा कि अगर व्यक्ति में जज्बा और उत्साह हो तो मंजिल दूर नहीं होती। ऐसे में अपने दोनों आंख गवा चुके कन्हौली विशनपरसी निवासी जादूगर प्रो विनोद पटेल ने जो छाप छोड़ी है वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि विनोद खलीफा ने दोनों आंख होने के बावजूद चुनौती को स्वीकार कर समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रो विनोद जादू कला के माध्यम से लोगों को विज्ञान दिखाकर जागरूक किया है। जादू एक मायाजाल और इंद्रजाल है जो लोगों को भ्रम में डालकर कला को दिखाया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूरी दुनिया मायाजाल में फंसा है। इस इंद्रजाल के भ्रम और अंधविश्वास से लोगों को निकालने की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने प्रो विनोद को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने और मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर प्रो विनोद भावुक हो गए और यह सम्मान अपने मीडिया साथियों, सहयोगियों, परिजनों, सामाज के लोगों का होना बताया। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में हर लोगों ने उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा की हिंदुस्तान के द्वारा उन्हें जो समय समय पर सहयोग मिला। जिसके कारण वे मुकाम तक पहुंचे हैं। जादूगर प्रो विनोद ने अपने अंदर दर्द को सहेजते हुए जज्बे को जिंदा रखने के लिए पत्नी आशा पटेल का साथ मिलना बताया। एक्जल्ट कॉलेज के निदेशक बबीता राय ने कहा कि प्रो विनोद समाज का उत्थान और अंधविश्वास को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। एक हादसे में दोनों आंखें खो देने के बावजूद उन्होंने अपनी जज्बा को खोया नहीं। अंधविश्वास को दूध करने के लिए लोगों को जादुई कला को विज्ञान से जोड़कर जागरुक करते आ रहे हैं। मौके पर उपस्थित मुखिया पति अभिमन्यु सिंह, दिलीप पासवान, गुंजा सिंह, अनिल सिंह, अक्षय सिंह, जितेंद्र झा, सुरेंद्र पासवान शास्त्री, अशोक चौधरी, डॉ सुरेश राय, ललन सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन प्रो वेद प्रकाश पटेल ने किया। यहां विज्ञान के द्वारा जादुई कला को दिखाकर आंखों से दिव्यांग प्रो विनोद ने लोगों को आश्चर्यचकित भी कर दिया गया। मालूम हो कि जादूगर प्रो विनोद विज्ञान की दिशा में लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और जादू कला को मायाजाल होना बताते हुए जागरूक करते रहे हैं।
