कहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने काटे केक तो कहीं पैदल मार्च के साथ शिव चर्चा का आयोजन रिपोर्ट , नवनीत कुमार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्म दिवस शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे तरीके से मनाया गया। कहीं पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई तो कहीं पैदल मार्च निकालकर शिव चर्चा किया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें तस्वीर पर केक खिलाकर बधाई दी।
महुआ के मिर्जानगर में पार्टी नेता बालेंद्र दास के द्वारा लालू प्रसाद का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को अबीर गुलाल भी लगाए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों के मसीहा हैं। उधर कन्हौली मानपुरा में लालू प्रसाद का अपने को दत्तक पौत्र और तेज प्रताप तेजस्वी को पिताजी कहने वाला अवधेश राय उर्फ नटवर यादव ने श्री प्रसाद का जन्म दिवस अनोखा तरीके से मनाया। नटवर यादव एक छोटे कद के व्यक्ति व कन्य लोगों को लेकर श्री प्रसाद का जन्म दिवस मनाया। उन्होंने दो व्यक्ति का पूरा बदन हरा रंग में भरकर लालू राबड़ी जिंदाबाद लिखवाया और पूरे गांव का भ्रमण किया। उनके साथ बौने और महिलाएं झाल करताल लेकर गाते बजाते हुए चल रही थी। बाद में शिव चर्चा का आयोजन हुआ। जिसमें शिव की लाचारी की जगह लालू महिमा गाया गया। नटवर यादव के द्वारा लालू प्रसाद का अनोखा जन्म दिवस मनाज जाने को लोग घर से निकल कर देख रहे थे। बाद में वेलोग एक पिकअप पर गाते बजाते हुए पटना को गए।