May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय डा.एहसान, डा. पूजा को ब्राजील से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि।

सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय डा.एहसान, डा. पूजा को ब्राजील से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि।

बधाई देने वालों का लगा तांता।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय, प्रमुख, धराधाम इण्टरनेशनल के द्वारा सामाजिक सौहार्द को प्रचारित प्रसारित और स्थापित करने के लिए चलाये जा रहे अभियानों और प्रयासों के अध्ययन फलस्वरूप ब्राजील से डॉ. सौरभ पाण्डेय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है।इसी कड़ी में धराधाम इण्टरनेशनल के माध्यम से विश्व में शान्ति और सद्भाव के प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे वृहद कार्यक्रमों और आयोजनों का संज्ञान लेते हुए डॉ.एहसान अहमद को मानद डॉक्टरेट उपाधि एवम धराधाम के बैनर तले कला,सौन्दर्य और महिला सशक्तिकरण के लिए समय- समय पर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में कार्यशाला आयोजित करने चौपाल लगाने और विचार विमर्श कार्यक्रमों को दृष्टिगत करते हुए निदेशक भारत -यूवाईजी, यूनाइटेड यूथ गिल्ड लंदन एवम अध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन मिसेज इंडिया 2019 डा.पूजा शैलेन्द्र निगम को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है।मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर तीनों विभूतियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।डा. एहसान अहमद और मिसेज इंडिया 2019 डॉ. पूजा निगम को बधाईयाँ देते हुए सी.ई.ओ डॉ. प्रेम प्रकाश एवम अंतरराष्ट्रीय पत्रकार ,विचारक एवम धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार ने कहा कि आज स्वतः सिद्ध हो गया कि इनके द्वारा विगत दो दशकों से किये जा रहे सामाजिक कार्यों को लोग स्वीकार कर रहे हैं।इस उपलब्धि पर लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.