April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधी हुए बेखौफ,नहीं थम रहा हत्या का दौर*युवक की गोली मारकर हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी

*अपराधी हुए बेखौफ,*नहीं थम रहा हत्या का दौर*युवक की गोली मारकर हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव में सोमवार की देर शाम कतिपय लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही रमेश झा का 23 वर्षीय पुत्र सोनू झा उर्फ ब्रांड के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है तथा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में मृतक के स्वजनों ने बताया कि कुछ लोगों के बुलावे पर वह अपने घर से पश्चिम दिशा की ओर चला गया था। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों से गोली मारकर उसकी हत्या की जाने की सूचना मिली। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था। हालांकि इस घटना को लेकर पूर्व की आपसी रंजिश की भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.