May 12, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वर्णकारों के सत्याग्रह में सरकार और प्रशासन पर गरजे डा अच्चुतानंद

स्वर्णकारों के सत्याग्रह में सरकार और प्रशासन पर गरजे डा अच्चुतानंद
महुआ में गांधी स्मारक पर सत्याग्रह के दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंच कर दिया समर्थन, सत्याग्रह के साथ स्वर्णकारों का दो दिवसीय बंदी शुरू
महुआ, नवनीत कुमार
वैशाली जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं और स्वर्णकारों की हो रही हत्या और लूट के विरोध में स्वर्णकार संघ द्वारा मंगलवार को यहां गांधी स्मारक पर सत्याग्रह किया गया। इसी के साथ स्वर्ण व्यवसायियों ने दो दिवसीय बंदी भी शुरू की।
इस सत्याग्रह के दौरान विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर उनका समर्थन किया। सत्याग्रह को लेकर महुआ का हृदय स्थली गांधी स्मारक चौक पूरी तरह अस्त-व्यस्त बना रहा। यहां सत्याग्रह सभा में पहुंचे महनार के पूर्व विधायक सह लोजपा रामविलास पार्टी के नेता डॉ अच्चुतानंद ने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली और उसे कटघरे में खड़ा किया। स्वर्णकार संघ के जिला महासचिव सह महुआ प्रखंड अध्यक्ष राजू साह की अध्यक्षता और एआईएसएफ के नेता सह पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू के संचालन में आयोजित सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए लोगों ने सरकार और प्रशासन को लताड़ा। यहां टीम द्वारा अपर एसडीओ वंदना सिन्हा को अनुमंडल कार्यालय पर जाकर 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मांगो में महुआ के कृष्णा ज्वेलर्स के लूट में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटे गए सामानों की बरामदगी, हाजीपुर के नीलम ज्वेलर्स में हुए लूट और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी, स्वर्ण आभूषण दुकानदारों और व्यवसायियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई।
सत्याग्रह सभा में इन लोगों ने भी प्रशासन और सरकार को लताड़ा:
सत्याग्रह सभा में उपस्थित राजन साह, राकेश कुमार साह, दयानंद साह, शशि साह, जय प्रकाश साह, रामनरेश साह, बबन साह, गोपाल साह, विनोद साह, नीरज, सुनील साह, दयानंद साह, राजेश कुमार, विनोद साह, रामानंद साह, राजू कुमार, आलोक सोनी, पप्पू, किशन, राजकुमार सोनी, मिथिलेश सोनी, अमन कुमार, आप पार्टी के अशोक कुमार अकेला, मनोज साह, एसयूसीआई के ललित कुमार घोष, भाकपा के विश्वनाथ विप्लवी, समाजसेवी मृत्युंजय सिंह, आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा, सुमित सहगल, अमित, जगन्नाथ चंद्रवंशी आदि ने भी बढती अपराधिक घटनाओं को लेकर प्रशासन विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि महुआ में बीते 02 जून को कृष्णा आभूषण दुकान से दिन दहाड़े करोड़ों की लूट हुई। जबकि लंबा समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस मुकाम तक नहीं पहुंच सका। हाजीपुर के नीलम ज्वेलर्स में लूट और दुकानदार की हत्या कर दी गई। सन आभूषण दुकानदार अब सुरक्षित नहीं है। वह दुकान खोलने से कतराते हैं। जिससे व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है। यहां स्वर्णकार संघ के द्वारा बताया गया कि उनका सत्याग्रह पूरी तरह सफल रहा है और दो दिवसीय बंदी के दौरान बुधवार को भी उनकी दुकानें बंद रहेगी।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.