April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भूमि विवाद में अपराधियों ने कर दी अधेड़ की हत्या,गांव में पसरा मातम

*भूमि विवाद में अपराधियों ने कर दी अधेड़ की हत्या*गांव में पसरा मातम*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

उजियारपुर प्रखंड के तहत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया मुरियारो पंचायत स्थित राजेश्वर चौक के समीप आज अहले सुबह एक अधेड़ साईकिल सवार को बाईक सवार अपराधियों गोली मार दी जिससे साईकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान डढ़िया गांव के ही वार्ड संख्या 7 निवासी 55 वर्षीय राम भरोस पासवान के रूप में की गई है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इधर साईकिल सवार की हत्या कि हत्या को लेकर नाराज स्थानीय लोगों ने घटना स्थल के पास एसएच 55 समस्तीपुर – रोसड़ा मार्ग को जाम कर उचित मुआवजा एवं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों कि लंबी कतार घंटो लगी रही जिससे यात्रियों के बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी ने इस घटना की जानकारी अंगारघाट थाना के पुलिस को दी, जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्य अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। इस सम्बन्ध ने उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में जो भी संलिप्त होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या का क्या कारण है जल्द ही खुलासा हो जाएगा। बहरहाल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया और लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया उसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.