अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड के भेरोखरा पंचायत भवन परिसर में डीएम यशपाल मीणा के दिशा निर्देश के आलोक में आयोजित
पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन कर जनता की समस्यायों से प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी रु बरु हुए एवं सैकड़ों की संख्या में मिले मौखिक शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया। कार्यक्रम मे प्रखंड स्तर के तमाम पदाधिकारी व कर्मी मुस्तैद रहकर पंचायत के जनता की समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त किया।
भेरोखरा पंचायत में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों के कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे ,नल जल नाली गली योजना के02 ,भुमि विवाद 17, पीएम आवास के 07 एवं आपूर्ति के 2 एवं अन्य मामलों के 03 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार, मनरेगा पदाधिकारी राशिद अशरफ़, सीडीपीओ वशु श्री, कृषि पदाधिकारी शेखर सुमन मधुकर, महिला प्रवेक्षिका सुजाता कुमारी आदि अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधि के साथ ही भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम मे प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के कर्मीयों के पास भेज दिया गया।
