April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर पोषण क्षेत्र का किया भ्रमण

महुआ के संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर में छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर पोषण क्षेत्र का किया भ्रमण
महुआ, नवनीत कुमार
अष्टम पास कर घर बैठे छात्र-छात्राओं को नवम में नामांकन को लेकर जागरूकता मार्च निकाला गया। यह मार्च मंगलवार को महुआ के संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाला गया। उनके द्वारा पोषण क्षेत्र का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को नवम में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया।
स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मार्च निकालकर भ्रमण किया। उन्होंने गांव में भ्रमण के दौरान नारे लगाए और विभिन्न स्लोगन के द्वारा वैसे छात्र छात्राओं को नवम में नामांकन कराने के लिए उत्साहित किया जो आगे पढना नहीं चाहते हैं। इस मार्च में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी थे। यह छात्र छात्राओं का मार्च स्कूल परिसर से निकलकर अब्दुलपुर, अख्तियारपुर, परमानंदपुर, छितरौली सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची। जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रभारी अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि यह प्रवेशोत्सव बीते 01 जुलाई से शुरू हुआ जो आगामी 15 जुलाई तक चलेगा। जिसमें वैसे छात्र छात्राओं को नवम में नामांकन कराना है जो आठवीं पास कर आगे की पढ़ाई करना नहीं चाहते हैं। पढ़ाई बीच में छूटा संकल्प हमारा टूटा, नारों के साथ यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस मार्च में स्कूल के शिक्षक मो मोकीम अख्तर, चंदेश्वर सिंह, प्रियरंजन प्रसून, दीपक सिंह, अरुण कुमार, उमानाथ बैठा, जयकिशुन राम आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.