July 25, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू के प्रदेश महासचिव पर जागेश्वर राय मनोनीत

जदयू के प्रदेश महासचिव पर जागेश्वर राय मनोनीत
महुआ, नवनीत कुमार
जदयू के प्रदेश महासचिव के पद पर वैशाली जिले से जागेश्वर राय को मनोनीत किया गया है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश महासचिव में रखते हुए उन्हें पार्टी के प्रति नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इधर प्रदेश महासचिव में मनोनयन किए जाने पर जागेश्वर राय ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य वरीय अधिकारियों को आभार व्यक्त किया है। श्री राय ने बताया कि उन्हें कार्य कुशलता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में पुनः जगह दिया गया है। वे पार्टी के कार्यों को पूर्व से निर्वहन करते आ रहे हैं। आगे भी कार्य को वफादारी के रूप में करते रहेंगे। श्री राय ने बताया कि पार्टी की मजबूती को लेकर वह हमेशा क्षेत्र में प्रयासरत रहे हैं। पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसे निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचाते रहेंगे। श्री राय को प्रदेश में प्रदेश महासचिव पर मनोनयन किए जाने पर वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष हिमाचल कुमार, ब्रजेंद्र पप्पू, कमल सिंह, पंछीलाल राय, उमेश सिंह, चंदन सिंह, महेंद्र राम, अजय भूषण दिवाकर, संतोष कुमार राजन कुंद्रा, अकीलदेव सिंह, विनोद कुमार सुमन, ब्रजेश पटेल, श्रीं भगवान चौधरी दीपक कुमार, दीपू कुमार, अमित कुमार आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.