May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आगामी 7 अगस्त 2022 को पूरे बिहार में जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रदर्शन आंदोलन आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया

 आगामी 7 अगस्त 2022 को पूरे बिहार में जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रदर्शन आंदोलन आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया ।         रिपोर्ट नसीम रब्बानी                                    वैशाली जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ चंद्रवंशी जी के अध्यक्षता में राजद के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में आहूत की गई। आज की बैठक में प्रदेश राजद के निर्देशानुसार बेरोजगारी, जीएसटी, घरेलू वस्तुओं में जीएसटी लगाना, कमरतोड़ महंगाई व्यापक भ्रष्टाचार सरकार के हिटलर शाही के खिलाफ दिनांक 7 अगस्त 2022 को पूरे बिहार में जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रदर्शन आंदोलन आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है जिसकी सफलता हेतु बैठक दिनांक 1-8-2022 दिन सोमवार को समय 2:00 बजे से पार्टी कार्यालय के सभागार में जिला महागठबंधन के सभी नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं विधायक, पूर्व विधायक,पूर्व विधान पार्षद ,पूर्व सांसद, सभी गणमान्य नेता बैठक में शामिल होंगे। और साथ में महागठबंधन के सभी नेता इस बैठक में आमंत्रण किए जाते हैं। आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव पूर्व हाजीपुर प्रत्याशी श्री देव कुमार चौरसिया प्रदेश महासचिव श्री अनिल चंद कुशवाहा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का मीडिया प्रभारी संतोष कुमार चौधरी, वैशाली जिला राजद के उपाध्यक्ष रवि चौरसिया, पप्पू कुशवाहा, राकेश चौरसिया,ई० अमर आलोक, आमोद सहनी, राकेश चौरसिया,अजीत यादव,वरुण कुशवाहा सहित दर्जनों पदाधिकारी बैंठक मे शामिल हुए।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.