May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान हुआ तेज*

*संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान हुआ तेज*
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली)
कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पातेपुर प्रखंड के टेकनारी में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम सागर यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
*बूथ-पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर*
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि सामाजिक भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता एवं संवैधानिक अधिकारों में विश्वास रखने वाले आम लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर पार्टी को जन-जन की पार्टी बनाने की दिशा में वैशाली कांग्रेस इकाई लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
*नए सदस्य जुड़े, पुराने का नवीकरण*
पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य तारक चौधरी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ पुराने सदस्यों का नवीकरण भी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*कई गांवों के लोगों ने ली सदस्यता*
बैठक के दौरान टेकनारी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष ननदेश्वर राय, राम अवधेश पंडित, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, राजकिशोर कुमार, सुबोध पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.