NR इंडिया NEWS – महुआ के गांधी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया पुतला दहन
🔴 NR इंडिया NEWS – महुआ के गांधी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया पुतला दहन
हुआ में भड़का छात्र आक्रोश: शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ AISF ने फूंका डिप्टी CM सम्राट चौधरी का पुतला
📍 रिपोर्ट नसीम रब्बानी, बिहार
AISF का बड़ा प्रदर्शन- महुआ के गांधी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया पुतला दहन
प्रकाश प्रियदर्शी का हमला- जिला अध्यक्ष बोले _”बिहार लोकतंत्र की धरती, यहां लाठीचार्ज निंदनीय”_
सरकार को चेतावनी – फर्जी मुकदमे वापस लो, गिरफ्तार अभ्यर्थियों को रिहा करो, वरना पूरे बिहार में आंदोलन
4जिप सदस्य भी उतरे – देसरी जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान और मुकेश पटेल ने कहा _”TRE-4 का नोटिफिकेशन जल्द निकालो”_
गूंजे नारे- _”सम्राट चौधरी मुर्दाबाद”, “मुख्यमंत्री शर्म करो”_ के नारों से गूंजा महुआ
महुआ, 10 मई: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ऐसफ ने महुआ में डिप्टी CM सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। जवाहर चौक से गांधी चौक तक जुलूस निकाला गया।
संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मांग की कि फर्जी मुकदमे वापस हों और गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा किया जाए।
जिप सदस्य मोहित पासवान और मुकेश पटेल ने चेतावनी दी कि अगर TRE-4 की अधिसूचना जल्द जारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। प्रदर्शन में आदर्श रंजन यादव, सिक्कम कुमार, राहुल कुमार समेत दर्जनों छात्र शामिल हुए।

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी
NR इंडिया NEWS
