February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अब सैलून मंगलवार को बंद रहेंगे- नाई संघ

अब सैलून मंगलवार को बंद रहेंगे- नाई संघ ।             रिपोर्ट सुधीर मालाकार।।                                           पातेपुर( वैशाली) प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में नाई विकास संघ, पातेपुर के तत्वाधान में पिछले वर्ष पंचायत चुनाव में हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संस्थान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सम्मानित सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को फूलों का गुलदस्ता बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष शंकर ठाकुर एवं संचालन डॉ सुदामा ठाकुर ने की ।इस मौके पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अजंत कुमार ठाकुर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया ।सम्मानित होने वाले जनप्रतिनिधियों में मुखिया गरीबनाथ आलोक, लक्ष्मी ठाकुर ,पंचायत समिति सदस्य अमिर ठाकुर ,वार्ड सदस्य अमित कुमार सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल है ।उपस्थित संगठन के सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि नाई समाज द्वारा संचालित सभी सैलून अब प्रत्येक मंगलवार को बंद रहेंगे। इनके लिए कुछ नियमावली भी तैयार की गई ,जिसे सभी संबंधित दुकानदारों को इसकी प्रति उपलब्ध कराने की बात कही गई। अजंत कुमार ठाकुर ने कहा कि नाई समाज आज भी कई क्षेत्रों में पीछे है ,जो कि संगठन और शिक्षा के द्वारा ही आगे की ओर लिए जा सकता है ।इस मौके पर प्रेम ठाकुर, राम इकबाल ठाकुर, सुरेश ठाकुर ,अजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विष्णु देव ठाकुर, ,अजीत ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.