April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक सप्ताह से गायब युवक नहीं पहुंचा घर–परिजन परेशान,गुमसुदगी का मामला दर्ज–

एक सप्ताह से गायब युवक नहीं पहुंचा घर–परिजन परेशान,गुमसुदगी का मामला दर्ज– नयागांव (सारण) सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह के 32 वर्षीय पुत्र विनय सिंह गत 25 जुलाई सोमवार की रात्रि में साढ़े आठ बजे अपने घर से हाफ पैंट और उजला शर्ट पहन कर लाल रंग के हीरो होंडा सीडी 100 मोटरसाइकिल से गोविंदचक पेट्रोल पंप पर जाने के दौरान लापता हो गए है और उसी समय से उनका मोबाइल बंद बता रहा है वैसे मोबाइल लोकेशन से जांच पड़ताल के बाद उनके मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन रात्रि 9बजके 17 मिनट में भारत पेट्रोलियम गोविंदचक के आसपास ही संकेत कर रहा है उसके बाद नहीं विनय सिंह का सुराग मिल रहा है और उनके मोटरसाइकिल का भी अतापता नही है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक लापता विजय का कहीं भी पता नही चल सका एक सप्ताह बाद भी युवक अपने घर नही पहुंच पाया है उनके कोई अनहोनी घटना न हो जाये जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित है वहीं लापता युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।हार थाककर लापता युवक के पिता बैजनाथ सिंह ने सोनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर 26 जुलाई को गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है इस दौरान दर्ज रिपोर्ट के जांच पड़ताल करने के लिए सोनपुर के एएसपी अंजनी कुमार लापता युवक के घर पर जाकर घटना का सत्यापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.