महुआ के परसौनिया वृक्षी चौक स्थित देवी सोमरिया शिव मंदिर पर भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह भक्ति संगीत सावन के तीसरी सोमवारी पर नवयुवक कांवरिया संघ द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें गायको ने भक्ति गीतों से स्थल को भावमय बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक नवयुवक कांवरिया संघ के सदस्यों ने बताया कि भक्ति संध्या में गायक विपिन बिहारी, नीतू गोस्वामी, रूबी कसौधन व बलराम के ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी गई। उनके भजन को सुनने के लिए श्रोता रात भर जमे रहे। वे भजन और गीत के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को भक्ति में झूमने को विवश कर दिया। भक्ति जागरण के बाद मंदिर परिसर में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट