April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कई कांडों में नामजद शराब धंधेवाज को जेल

कई कांडों में नामजद शराब धंधेवाज को जेल
महुआ। मद्य निषेध के कई कांडों में विगत 3 वर्षों से फरार चल रहे एक धंधेबाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी महुआ थाने के माधोपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर महुआ थाना की पुलिस द्वारा की गई।
जानकारी देते हुए महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि थाने के माधोपुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्य निषेध के कई मामले दर्ज थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महुआ थाने में दो और तिसीऔता खाने में मध निषेध से संबंधित एक मामले दर्ज थे। गिरफ्तार व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। पुलिस शराब धंधेबाज को लंबे समय से तलाश कर रही थी। वह फरार चल रहा था।

 

तीन कार्टन फ्रुटी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
स्कॉर्पियो बी जप्त
महुआ। महुआ पुलिस ने 3 कार्टन फ्रूटी शराब के साथ एक धंधेवखथ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी बीते सोमवार की रात महुआ थाने के सुपौल टरिया गांव से हुई।
गिरफ्तार धंधेवाज को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में शराब का धंधा चल रहा है। इस बीच की गई छापेमारी की गई। जिसमें एक बोरे में रखें 3 कार्टन फ्रुटी शराब के साथ धंधेधाज धर्मेंद्र कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक स्कॉर्पियो दी जब्त की है।

बाइकों की टक्कर में बैंक के गार्ड घायल
महुआ। बाइक दुर्घटना में बैंक के गार्ड घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए लोग हॉस्पिटल ले गए। इस घटना में गार्ड का पैर टूट गया और कई जगह गंभीर चोटें आई।
यह घटना सराय हरौली मार्ग पर धरहरा के पास तब घटी तब महुआ हाजीपुर मार्ग अवस्थित बैजनाथपुर यूनियन बैंक के गार्ड लालगंज के चांदी निवासी शिव कुमार सिंह बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बैंक के कैशियर रजत कुमार व परिचारी रमेश झा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गॉर्ड शिव कुमार सिंह बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच उक्त स्थान के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटे आई है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी मैं समय का फायदा उठाते हुए किसी ने गार्ड का मोबाइल भी दाब लिया।
सभी खबरें नवनीत कुमार महुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.