डाक कर्मी का पुत्र सुधीर बना बीपीएससी टॉपर
डाक कर्मी का पुत्र सुधीर बना बीपीएससी टॉपर। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली) ” कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता, बस तबीयत से एक पत्थर उछालो यारो” कहावत चरितार्थ करते हुए वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत की एक छोटे से गांव भरतपुर का लाल सुधीर कुमार ने बीपीएससी टॉपर का खिताब अपने नाम करते हुए क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि सुधीर के पिता वीरेंद्र सिंह डाक पाल एवं माता उर्मिला देवी एएनएम की सेवा करते हुए अपने पुत्र को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है,यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बचपन की पढ़ाई महुआ स्थित संत जॉन्स एकेडमी, प्रताप चौक पहाड़पुर में 10th तक पढ़ाई पूरी कर सहदेई प्रखंड अंतर्गत जदू रामचरित्र महाविद्यालय से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त कर आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियर करने वाला सुधीर दिल्ली में रहकर स्वाध्याय के बल पर इस ऊंचे मुकाम को हासिल किया है। दो बहने प्रतिमा और प्रीति का खुशी का ठिकाना नहीं है। उसने अपने छोटे भाई को मंगलकामनाएं देते हुए उसे हर मुकाम हासिल करने की आशीर्वाद दी है। मां प्रमिला देवी ने बताया कि हमारा जीवन धन्य हो गया, हमने सुधीर जैसे पुत्र को जन्म दिया ,पिता बिरेंद्र कुमार अपने को वर भागी समझ रहे हैं ऐसे पुत्र का पिता होने का गौरव प्राप्त है। जिसने एक साधारण डाक की नौकरी करते हुए हमने अपने पुत्र को इस रूप में पाया, यह हमारे लिए आनंद के पल है। क्षेत्र में जहां जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों ने सुधीर के माता-पिता को दूरभाष के जरिए या व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं व बधाई दी ।उसमें महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ,जदयू नेत्री व पूर्व प्रत्याशी डा आसमा परवीन, प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह ,अकील देव सिंह ,उमेश सिंह कुशवाहा ,मनोज कुमार राय , सिंघाड़ा दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया विमल साहनी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार, डॉ उमाशंकर निराला, बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्देशक सुनील कुमार सहित सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच और जाने-माने समाजसेवियों ने सुधीर की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी है। सुधीर अभी अपने माता पिता से दूर दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी में लगा है। उसका लक्ष्य आईएएस की तैयारी कर अपने ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करना है। समस्त पत्रकारिता जगत उसकी कामयाबी पर बधाई देते हुए ऊंचे लक्ष्य की प्राप्ति की मंगल कामना की है।
