April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल संरक्षण एवं ड्राप आउट बच्चे को विधालय में नांमाकन के लिए हुई बैठक ।

बाल संरक्षण एवं ड्राप आउट बच्चे को विधालय में नांमाकन के लिए हुई बैठक ।

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी

वैशाली संवाददाता सूत्र /बाल संरक्षण एवं एक्शन एड टीम टीम के जिला समन्वयक एवं प्रधानाध्यापक, पंचायत जनप्रतिनिधियों, विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों, ग्रामीणों द्वारा स्कूली बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया। ज्ञात हो कि पारु दक्षिणी पंचायत के पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में, ड्राप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु कदम उठाने की बात की गई । इसी निर्णय के आलोक में मझौलिया मध्य विद्यालय के सभागार में विगत दिनों मुखिया पुत्र मो0 नियाज, सरपंच पति व एडवोकेट पंकज किशोर सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सुचारु रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाली तथा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज ,पारु प्रखंड के मझौलिया में, विद्यालय के बच्चों को अनुकूल बनाने हेतु सामाजिक सहयोग से सेनीटरी नैपकिन एवं बैंक स्थापित की गई। बच्चों के लिए एक कॉमन रुम आवंटित किया गया। एक-एक कर सभी टोलों मुहल्लों में बैठक कर ने का फैसला लिया गया अभियान को निरंतर जारी रखने का फैसला लिया गया । अभियान में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार,एक्शन एड के जिला समन्वयक, अरविन्द कुमार, प्रखंड समन्वयक, रामसुंदर राम, मुखिया पुत्र व समाजसेवी मो0 नियाज, एडवोकेट पंकज किशोर, विकास मित्र, प्रमोद कुमार राम, ग्रामीण मो0 हेना, मो0 हफिज, मो0 रहमत, मो0 जलील,मो0 सोना आदि सक्रिय रुप से विभिन्न टोलों में जाकर सामुदायिक सदस्यों, अभिभावकों तथा बच्चों से मिलकर शिक्षा का अधिकार, विद्यालयों से मिलने वाली सुविधाओं, विद्यालयों के प्रबंधन में सामुदायिक योगदान, शिक्षक अभिभावक बैठकों में भाग लेने हेतु प्रेरित करने को लेकर चर्चा भी की गई उपर्युक्त सभी लोगों ने सामूहिक रूप से कहा कि यह अभियान बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण एवं बाल शिक्षा एवं बाल विकास के लिए बहुत लाभदायक है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.