*रा०उर्दू म० विद्यालय सकरी गली, गुलजारबाग में बिहार पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* रिपोर्ट नसीम रब्बानी आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को रा०उर्दू म० विद्यालय सकरी गली, गुलजारबाग, पटना में प्राकृतिक को बचाने एवं समृद्ध रखने के उद्देश्य से बिहार पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक श्री मो० मोअज़्ज़म आरिफ ने बिहार पृथ्वी दिवस मनाए जाने के इतिहास, उद्देश एवं आवश्यकता से बच्चों को अवगत कराते हुए बताया कि वर्षा 2014 से बिहार में प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस का आयोजन प्रकृति को बचाने एवं समृद्धि रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पृथ्वी दिवस के माध्यम से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाया जाता है। इस अवसर पर श्री आरिफ ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री मनोज कुमार ने सभी छात्र- छात्राओं को सामूहिक रूप से 11 सूत्री संकल्प दिलाया गया कि ” प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं एवं देखभाल करेंगें। अपने आसपास तालाब, नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करेंगे आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करेंगे। वर्षा का जल संरक्षण करेंगे। बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार करेंगे। अपने घर विद्यालय एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ रखेंगे। कूड़ा कूड़ेदान में फेंकेंगें। प्लास्टिक का उपयोग बंद करेंगे। जीव जंतु एवं पशुओं के प्रति प्रेरणा का भाव रखेंगे। नजदीकी यात्रा पैदल अथवा साइकिल से करेंगे। कागज का अनावश्यक उपयोग नहीं करेंगे एवं खुले में शौच नहीं करेंगे। प्रधान अध्यापक श्री संजय कुमार द्वारा बच्चों से वृक्षारोपण करवाया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, रसोईया, तालिमी मरकज स्वयंसेवक, किलकारी आदि के कर्मी मौजूद रहे।