*निर्विरोध चुने गए मानपुरा पैक्स अध्यक्ष रामदयाल सिंह*
*निर्विरोध चुने गए मानपुरा पैक्स अध्यक्ष रामदयाल सिंह*
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर । :- – – जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मानपुरा पैक्स में रिक्त पड़े अध्यक्ष पद की कुर्शी के लिए शुक्रवार को प्रबन्धक कार्य समिति के सदस्यों की बैठक सादीपुर वार्ड 03 स्थित मानपुरा पैक्स गोडाउन पर की गई। वरीय पदाधिकारी के रूप में सन्तोष कुमार सहकारिता प्रसाख पदाधिकारी ताजपुर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए राम दयाल सिंह पिता स्व भुवन सिंह को निर्विरोद्ध चुना गया। जानकारी देते हुए सहकारिता पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने बताया कि मानपुरा पैक्स अध्यक्ष का चुनाव वर्ष 219 में 12 दिशम्बर को हुआ था। जिसमे पैक्स अध्यक्ष के रूप में सचिता नन्द सिंह निर्वाचित हुए थे। पिछले 23 जून 2022 को उनका आसमयिक निधन हो गया, जिस कारण मानपुरा पैक्स का कार्य प्रभावित हो रहा था। बिहार सहकारी सोसाईटी अधिनियम 193 ई की धारा 14(9) को पालन करते हुए प्रबन्धक कार्य समिति के सदस्यों के सर्वसम्मति से रिक्त पड़े अध्यक्ष पद की कुर्शी पर राम दयाल सिंह पिता स्व.भुवन सिंह ग्राम सादीपुर को निर्विरोध चयन किया गया। मौके पर प्रबन्धक कार्य समिति के सदस्यो में देव नारायण भंडारी,मो अफरोज,आरती देवी,मंजू देवी,संगीता देवी,कपिल देव साह,राम सोगारथ पासवान, प्रबन्धक विनोद शर्मा, समाज सेवी शम्भू प्रसाद सिंह,विनोद प्रसाद सिंह, राजेन्द्र साह, मंटुन पासवान, मो फारूक,राम नाथ सिंह सैंकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।
