April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजादी के अमृत महोत्सव पर SSB के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर–

आजादी के अमृत महोत्सव पर SSB के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर–
12अगस्त 2022 शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव एवं रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना में श्री पंकज कुमार दराद, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, पटना के दिशा-निर्देश में 40वीं वाहिनी परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा वाहिनी में कार्यरत महिला बलकर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए शिशु गृह का उद्घाटन श्री पंकज कुमार दराद, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, पटना द्वारा किया गया l इसके साथ-साथ वाहिनी परिसर में जाज़ बैंड तथा स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया l आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उनके सहयोग के लिए श्री सुहास आराध्य, जोनल हेड पारस हॉस्पिटल, पटना, डॉ ऋतु सिंह एम.डी., सिटी डेंटल, श्री अमरजीत सिंह, मैनेजर,अनन्या टाटा मोटर्स, श्री रंजन, रंजन पेट्रोल पंप, तथा श्री डी.एन.सिंह, शिवाय टाटा मोटर्स को धन्यवाद स्वरुप वाहिनी का स्मृति चिन्ह व राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया l हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान वाहिनी द्वारा संत कैरेंस, स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय, दानापुर के विद्यार्थियों को निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम में श्री पंकज कुमार दराद, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, पटना, श्री के.सी.विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, पटना, श्री मनोज कुमार, उप-महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, पटना, श्री अशोक सजवाण, सीमान्त मुख्यालय, पटना, कमांडेंट श्रीमती सुवर्णा सजवाण, कमांडेंट, श्री कुमार राजीव रंजन, सेकंड-इन-कमांड, श्री गौतम सागर, उप-कमांडेंट, श्री उमा शंकर पटेल, उप-कमांडेंट, श्री अजीत सिंह, उप-कमांडेंट, डॉ सुधांशु श्रीकृष्णन, उप-कमांडेंट (चिकित्सा) तथा वाहिनी के समस्त बलकर्मी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.