शांति व्यवस्था के बीच हुई वार्ड सचिव का चुनाव
शांति व्यवस्था के बीच हुई वार्ड सचिव का चुनाव
महुआ। Navneet
शांति व्यवस्था के बीच वार्ड सचिव का चुनाव मंगलवार को महुआ अनुमंडल क्षेत्र के शाहपुर खुर्द पंचायत के वार्ड संख्या 01 में कराया गया। यहां वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर वार्ड में हनुमान मंदिर पर ग्राम सभा की गई। जहां पर सर्वसम्मति से चकचूहर निवासी अजय कुमार सिंह को वार्ड सचिव चुना गया। यहां वार्ड सभा की अध्यक्षता रंजना देवी ने की। इस मौके पर पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
