August 20, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

स्वo राजीव गांधी की 78वी जयंती समारोह आयोजित की गई

1 min read

*स्वo राजीव गांधी की 78वी जयंती समारोह आयोजित की गई*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० राजीव गांधी जी की 78 वी जयंती समारोह पूर्वक सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने स्व० गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्व० राजीव गांधी की ही देन है जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव श्री राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व० राजीव गांधी की कल्पना थी की 21वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर अन्य लोगों के अलावा राम उदगार महतो, सतीश चन्द्र चौधरी, कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, जितेंद्र कुमार, जुल्फिकार आलम, राम शंकर राय, प्रमोद कुमार, हामिद ज़ोहैर, संजीत कुमार, शकील अहमद आदि लोग शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.