August 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*स्वर्ण व्यावसाई हत्या कांड को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया लाश के साथ सड़क जाम,घंटो रहा यातायात बाधित*

*स्वर्ण व्यावसाई हत्या कांड को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया लाश के साथ सड़क जाम,घंटो रहा यातायात बाधित*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

नहीं थम रहा हत्या का दौड़। खानपुर थाना क्षेत्र के सेरोंपट्टी गांव में बीती रात एक स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपना सोना चांदी का दुकान बन्द कर घर में प्रवेश ही करने वाला था। गोली लगते ही सोनार गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल को स्थानीय लोगों कि मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका एक सहयोगी को भी हाथ में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। मृतक कि पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सेरोपट्टी गांव निवासी राम विलास साह का पुत्र रघुवीर साह उर्फ नत्थू सोनार के तौर पर हुई है। वहीं घायल कि पहचान दिलीप साह के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि नत्थू साह का सोना चांदी का दुकान इलमासनगर चौक के पास है। वह दुकान बन्द कर अपने सहयोगी के साथ अपने घर बाईक से पहुंचा और जैसे ही बाईक घर के अंदर चढ़ा रहा था कि पहले से घात लगाये दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चला दी जिससे स्वर्ण व्यवसायी को दो गोली और उसके सहयोगी को एक गोली जो हांथ में लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस हत्या कांड को लेकर आक्रोशित लोगों ने खैरी पंचायत के सेरोपट्टी गांव एवं इलमासनगर पेट्रोल पंप के पास रविवार कि अहले सुबह से ही लाश के साथ मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया तथा जमकर आगजनी की। जाम के कारण समस्तीपुर – खानपुर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग हत्यारे कि गिरफ्तारी, खानपुर थाना अध्यक्ष को हटाने एवं मृतक के परिजनो को उचित मुआवजा देने कि मांग कर रहे थे। जाम की जानकारी मिलने पर डीएसपी शहरेयार अख्तर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगो को समझाते हुए कहा कि आज से खानपुर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। उन्हीं के आश्वाशन पर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया उसके बाद यातायात बहाल हो सका।
मौके पर डीएसपी शहरेयार अख्तर के अलावा रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, विधान परिषद सदस्य डॉक्टर तरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, नीलम सहनी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, पूर्व प्रमुख पवन देव प्रसाद सिंह,
सीओ रंजन कुमार दीवाकर, शिक्षक लाल बाबू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.