April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर में खेल का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर में खेल का आयोजन
महुआ, नवनीत कुमार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को महुआ के संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंकपुर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। यहां छात्र-छात्राओं के बीच खो खो, बैडमिंटन, बॉलीवाल, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी आदि खेल कराया गया।
प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में यहां अनुशासन और प्रशासन के बीच छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। खो खो में छात्राओं को काफी उत्साह देखा गया। इस खेल को काफी तन्मयता के साथ छात्राओं ने प्रदर्शन किया। खो खो में बी टीम के श्वेता राज ने 01 अंक बनाए तो अर्चना रानी की ए टीम एक भी अंक नहीं ले सकी और 0 पर सिमट गई। इस तरह बी टीम को 01-0 से विजई घोषित किया गया। इसी तरह फुटबॉल बालक वर्ग में वर्ग नवम के प्रकाश कुमार की टीम 01 गोल कर बढ़त बनाया। जबकि दशम में रवि रंजन की टीम 0 गोल पर सिमट गई। इस तरह वर्ग नवम के प्रकाश कुमार टीम को 01-0 से विजई घोषित किया गया। कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट में भी छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किए। प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि हॉकी के जन्मदाता मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक चंदेश्वर सिंह, प्रियरंजन प्रसून, सुनील कुमार सुमन, दीपक सिंह, अरुण कुमार, आशुतोष कुमार, परिचारी उमाशंकर बैठा, जयकिशुन राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.